Tuesday 14 January 2014

पतंगों पर महंगाई की मार, आसमान में लड़े सियासी पेंच

 मनीष शुक्ला

जयपुर, 14 जनवरी । यूं तो सियासत और पतंगबाजी का कोई मेल नजर नहीं आतालेकिन आसमानी हदों को पार करने वाले पतंगबाज जो भी कर गुजरेंवो कम है। आपसी भाईचारा व सद्भावना को मजबूत करने वाले त्योहार मकर संक्रांति पर इस बार सियासी गर्माहट का असर गुलाबी शहर में साफ  दिखाई दिया। जयपुरराइट्स में दिनभर पतंगबाजी के बीच नरेन्द्र मोदीराहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल छाए रहे।                                                          दरअसल इस बार चुनावों का माहौल होने से पतंगों पर राजनीति के इन दिग्गजों ने खूब जगह पाई है। वहीं इंटरनेट व मोबाइल के बढ़ते प्रभाव ने युवाओं को पतंगबाजी से दूर किया हैैै। बढ़ती महंगाई का असर पतंगबाजी पर देखा गया। पिछले बार की तुलना मेें इस बार पतंगबाजी के मार्केट में 50 फीसदी तक की कमी आई है।इस बार रंग-बिरंगी के पतंगो में 3डी इफेक्ट्स व एलईडी लाइट्स का असर भी दिखाई दिया। साथ ही विश लैैम्पों का क्रेज परवान पर रहा । राजापार्क में 15 फुट की पतंग व 6 फुट की चरखी आकर्षण का केंन्द्र बनी रही। 1 हजार रुपए तक की पतंग आसमां में उड़ती नजर आई।    इसकें साथ ही पतंगबाजी में सोशल अवेयरनेस भी देखने को मिलीनीले आसमां में पानी बचाओंसेव गर्ल चाइल्डसेव वर्ड जैसे सोशल मैसेज देने वाली पतंगो  को यूथ ने बहुत पसंद किया।जयपुर के आराध्यदेव गोविंददेवजी मंदिर में पतंगों की झांकी सजाई गई। जिसमें गोविंददेव जी पतंग उडाते हुए व राधाजी चरखी पकडे नजर आई। इस तरह रंग-बिरंगी पतंगो के बीच गुलाबी शहर का नीला आसमां रंगीन नजर आया।                                   


 

No comments:

Post a Comment